1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 77, 28 मरीज हुए ठीक

मैनपुरी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 77, 28 मरीज हुए ठीक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैनपुरी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 77, 28 मरीज हुए ठीक

मैनपुरी जिले में अनलॉक-वन के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज से बढ़ी है। जिले में शनिवार को नौ और कोरोना संक्रमित मिले। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77 पर पहुंच गई। इनमें से 46 का उपचार चल रहा है, जबकि तीन की मौत हो चुकी है। 28 मरीज ठीक हो गए हैं। 

एक अस्पताल सीएचसी भोगांव और सात को क्वारंटीन हाउस भोगांव में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी और एसपी ने आइसोलेशन वार्ड की जानकारी जुटाने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पुलिस बल के साथ भ्रमण भी किया। 

हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया गया। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। आइसोलेशन लेवल एक में 35 मरीजों का उपचार चल रहा है तो क्वारंटीन हाउस भोगांव में नए बनाए गए आइसोलेशन लेवल एक वार्ड में आठ संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इसके अतिरिक्त तीन संक्रमितों को

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...