रिपोर्ट: सत्यम दुबे
महोबा: जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एडीएम आरएस वर्मा के लापता होने की खबर मिली। जैसे ही यह खबर प्रशासन के पास पहुंची, प्रशासन में हड़कंप मच गया। एडीएम साहब की खोजबीन शुरु हुई। लगभग पांच घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद एडीएम साहब का पता लगाया जा सका। आपको बता दें कि देर रात वह महोबकंठ में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में आराम करते हुए मिले जिसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
हुआ यूं कि मंगलवार दोपहर के बाद एडीएम साहब मॉनिटरिंग सेल की बैठक में हिस्सा लिये। इसके बाद शाम को करीब 6 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होने एक डॉक्टर से बताया कि उनको उलझन महसूस हो रही है। जिसके डॉक्टर ने उनके उचित परामर्श दिया। ड़क्टर से परामर्श लेकर वो वहां से निकले।
इसी बीच में एक प्रशासनिक बैठक के लिए जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें फोन किया गया, उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जानकारी करने पर पता चला कि वह अपने आवास पर भी नहीं है। जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
कई जगह तलाश करने के बाद महोबा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद देर रात लगभग 12 बजे वह महोबकंठ स्थित सिंचाई विभाग के डाकबंगले में आराम करते मिले। उस समय भी उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।