बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने काम की वजह से नहीं अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं वैसे तो दोनों फिल्म इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है हर हफ्ते या महीने उनकी शादी की डेट से जुड़ी खबरें आती रहती हैं कभी इस कपल की शादी की तारीख होती है तो कभी हनीमून डेस्टिनेशन।
हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं इस बात पर खुद आलिया भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है उन्होंने अपनी और रणबीर की शादी को मनोरंजक बताया है।
आलिया ने एक चेनल के माध्यम से कहा कि मीडिया में आ रही शादी की खबरें किसी एंटरटेनमेंट से कम नहीं हैं केवल यही चीज है, जिससे मुझे मनोरंजन मिलता है इस इंटरव्यू में आलिया ने उन खबरों को नकार दिया, जिसमें कहा गया था कि उनकी शाही शादी की तैयारियां चल रही हैं और कपूर फैमिली के रिश्तेदारों को न्योता भेज दिया गया है हालांकि आलिया के इस जवाब पर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं उन्होंने सीधे मना करने के बजाय ‘एंटरटेनमेंटट’ की बात कही।
आलिया भट्ट के साथ-साथ महेश भट्ट ने भी रणबीर और उनकी बेटी की शादी के बारे में कई बातें कीं उन्होंने कहा कि हां वो दोनों प्यार में हैं मुझे रणबीर कपूर पसंद है और वह एक अच्छे इंसान हैं। उन्हें अपने रिश्ते के लिए क्या करना चाहिए, यह उन्हें पता करने की जरूरत है क्या वह उस दरवाजे की तरफ बढ़ रहा है, जिसका नाम शादी है जो कि एक ऐसी चीज है जिसके बारे में 21वीं सदी के दूसरे दशक में पूछताछ करने की आवश्यकता है।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं और निर्देशक अयान मुखर्जी हैं इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं।