महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण फिलहाल काबू में आता नहीं दिखाई दे रहा है। आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 8348 नए मामले सामने आए हैं।
इसके बाद राज्य में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख हो गई है और इसमें से 1 लाख 65 हजार मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 144 लोगों की मौत हुई है और इस तरह महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हजार हो गई है।
बताते चले कि कल इलाज के बाद 5307 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। मुंबई में अब तक कोरोना के एक लाख मामले सामने आ चुके हैं।
मुंबई शहर में एक्टिव केस की संख्या 24039 है और 5647 लोगों की मौत हो चुकी है।