{ बृजेश की रिपोर्ट }
महराजगंज जनपद में प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है इसी बीच हापुड़ से अपने घर लौट रहा एक प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद से स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से रोडवेज की बस से महराजगंज लौटे श्रमिकों में एक ही परिवार के दो भाई एवं पिता जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में अपने घर को लौट रहे थे।
जिले में पहुंचने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जब सभी की जांच की गई तो उसी परिवार के दो सदस्यों में कोरोना वायरस के लक्षण प्रतीत हुए।
जिसके बाद उसे क्वारन्टीन कर खून के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए थे । देर रात आए जांच रिपोर्ट मे एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया है।
साथ ही उसके परिवार सहित बस में आए सभी श्रमिकों को क्वारन्टीन कर उनके खून के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं । जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाय गए है।
जिनमें से 6 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। बाकी एक संक्रमित व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना नेगेटिव पाई गई है। जिसे एहतियात के तौर पर क्वॉरेंटाइन किया गया है।