1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एटा से 6 बार के पूर्व सांसद महादीपक सिंह शाक्य पंचतत्व में विलीन, प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ़ ऑनर

एटा से 6 बार के पूर्व सांसद महादीपक सिंह शाक्य पंचतत्व में विलीन, प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ़ ऑनर

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

एटा से 6 बार के पूर्व सांसद महादीपक सिंह शाक्य पंचतत्व मैं विलीन, केबिनेट मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य ने की अंतिम यात्रा मैं सहभागिता, प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ़ ऑनर

एटा: भारतीय जनता पार्टी के एटा से छह बार सांसद रहे महादीपक सिंह शाक्य (हंडा सिंह) का लंबी बीमारी के चलते आगरा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 102 साल के थे। उनकी मृत्यु पर भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें कि स्व. पूर्व सांसद एटा का पैतृक गांव अलीगंज में अगौनापुर है। बताया गया है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। स्वजनों द्वारा उन्हें आगरा के रैनवो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने मंगलवार को आगरा अस्पताल में अंतिम सांस ली।

निधन के बाद भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शव को एटा लाया गया। बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ़ ओनर देने के पश्चात को हुआ।
निधन की खबर सुन भारतीय जनता पार्टी के अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, अलीगंज एसडीएम राजीव पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, वैश्य नेता प्रदीप कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल वर्मा, मेघसिंह शाक्य, अर्जुन कश्यप, डॉक्टर परसादी लाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा व अन्य पार्टियों के नेतागण उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके पैतृक गांव अगौनापुर पहुंचे।

अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि वे काफी समय से भाजपा में थे। उन्होंने जमीनी स्तर से राजनीति शुरू की थी। एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने पार्टी के लिए सदैव कार्य किया। एटा जनपद से छह बार सांसद रहे। पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने स्व. पूर्व सांसद नेक और भले इंसान थे। पार्टी ने उनके बेहतर कार्यो के चलते सदैव उन्हें सम्मान दिया।

 

उनकी मृत्यु से पार्टी और समाज को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। सांसद महादीपक सिंह शाक्य के निधन से पार्टी की अपूरणनीय क्षति हुई है। उनको श्रद्धांजलि देने वालो में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य, सांसद गुन्नौर संघमित्रा मौर्य, सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत सहित पार्टी की जिला एटा की कार्यसमिति के अलावा हज़ारों क्षेत्रीय वासिंदे मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...