1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार की कार्रवाई से टूटी माफिया अतीक और मुख्तार की कमर, दोनो की संपत्ति अटैच करने की तैयारी में ED

योगी सरकार की कार्रवाई से टूटी माफिया अतीक और मुख्तार की कमर, दोनो की संपत्ति अटैच करने की तैयारी में ED

योगी सरकार द्वारा की गई कार्रवाई में जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक कुल 5558 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 22,259 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार की कार्रवाई से टूटी माफिया अतीक और मुख्तार की कमर, दोनो की संपत्ति अटैच करने की तैयारी में ED

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी और गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय अटैच करने की तैयारी में हैं। ED दोनों माफियाओं से जुड़े मामलों की जांच को तेज कर दी है। ईडी की टीमें कई जिलों में इन माफियाओं की संपत्ति खंगाल रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस की जांच से भी प्रवर्तन निदेशालय को कई अहम् सुराग मिले हैं। जल्द ही इन संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई की जा सकती है। योगी सरकार में माफियाओं की अवैध संपत्ति और अवैध मकान पर कार्रवाई जारी है। कई विभाग एक साथ मिलकर पुलिस के साथ इन माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटे हैं।

बात करें योगी सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की तो जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक कुल 5558 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 22,259 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। योगी सरकार लिस्ट तैयार कर 25 माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत 11 अरब, 28 करोड़, 23 लाख 97 हजार 846 रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की है।

सरकार द्वारा जब्त इन संपत्तियों में अतीक अहमद गैंग की सबसे ज्यादा 3 अरब, 25 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। जबकि मुख्तार अंसारी गैंग की करीब 2 अरब की संपत्ति जब्त की गई है। माफिया मुख्‍तार गैंग के 244 अपराधियों पर आजमगढ़, मऊ, वाराणसी में की गई कार्रवाई में 1 अरब 94 करोड़ 82 लाख 67 हजार 859 रुपये की संपत्ति ध्वस्त और जब्त की गई।

वहीं मुख्तार गैंग के 158 अपराधी गिरफ्तार किये गया। इस दौरान 122 असलहों के लाइसेंस निरस्त होने के साथ 110 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर लगा है। जबकि 30 के खिलाफ गुंडा एक्ट और 6 पर NSA की कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि माफिया अतीक अहमद एवं 89 गुर्गों पर प्रयागराज क्षेत्र में की गई कार्रवाई में अब तक 3 अरब 25 करोड़ 87 लाख की सम्पत्ति ध्वस्त और जब्त की गई। सरकार के इस कार्रवाई में अतीक गैंग के 60 सदस्यों के असलहे निरस्त हुए,  तो गैंग के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज कर 9 को जेल भेजा गया। 11 के खिलाफ गुंडा एक्ट लगा और एक के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...