माफिया व अपराधियों की संपत्ति पर बनेंगे गरीबों के लिए आशियाने- सीएम योगी
प्रयागराज: अधिवक्ता समागम में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं के खिलाफ अभियान और तेज करने की बात कही, केपी कॉलेज ग्राउंड में हुए अधिवक्ता समागम में उन्होंने कहा कि रूल आफ लॉ हम सबकी प्राथमिकता हैं।
माफिया व अपराधियों पर की जा रही कार्रवाई को वाजिब बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया व अपराधियों की संपत्ति जब्त वहां गरीबों के लिए घर बना देने चाहिए।
'उत्तर प्रदेश अधिवक्ता समागम-2020' का शुभारंभ… https://t.co/CfTjDrSOQx
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 16, 2020
सीएम योगी ने कहा, कि दूसरी सरकारों में लोग डर के साए में जीते थे। उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े लोग घबराते थे। जब कोई माफिया किसी सड़क से गुजरता था तो लोग अपना रूट बदल देते थे। मैंने तो खुद देखा है। बड़ी-बड़ी कार्रवाई निरस्त हो जाती थी। लेकिन जब आज उन्हीं की छाती पर बुलडोजर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं तो गरीब भी कह सकता है कि इसने लूटा है, अवैध कब्जा किया है, इसीलिए कार्रवाई हो रही है।
मैंने तो यहां के विकास प्राधिकरण से कहा कि जहां पर माफियाओं ने सरकारी जमीनों पर कब्जा करके रखा हुआ है। उनको मुक्त करके गरीबों के लिए आवास बनाइए। कितना अच्छा रहेगा, देश देखेगा, दुनिया देखेगी। लोग कहेंगे देखिए वहां पर माफिया रहता था आज गरीब रह रहा है। कितना अच्छा रहेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वकीलो को भरोसा दिया है कि प्रदेश सरकार उनकी हर समस्या का समाधन करने को तैयार है। उन्होंने अधिवक्ताओं को टीम वर्क के लिए तैयार रहने और समाज के हर तबके तक न्याय पहुचने में सहयोग करने के लिए कहा है।
अधिवक्ता समागम में पहुचे मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया से खाली कराइ गई जमीन पर वकीलों, शिक्षको और पत्रकारों के लिए आवासीय योजना बना कर नो प्रोफिट नो लॉस पर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वकीलो के चैम्बर के लिए काफी धनराशि अवमुक्त की है। कोविड के दौरान वकीलो की मदद के लिए कार्ययोजना मांगी है। मदद का रास्ता निकलने का भरोसा दिया है।