भोपालः राजधानी के नवीन रविन्द्र भवन में मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अहम बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। सम्मेलन में कांग्रेस के अजय सिंह शोभा ओझा गोविंद सिंह सचिन यादव कमलेश्वर पटेल सज्जन सिंह वर्मा पीसी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

बैठक में ब्लॉक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर विस्तार से चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में नजर आए।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए ब्लॉक अध्यक्षों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के अनुभव और सुझाव साझा किए हैं। फिलहाल सम्मेलन अपने समापन की ओर है, और जल्द ही बड़े राजनीतिक संदेश सामने आ सकते हैं।
भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट