1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: 1203 प्रवासी श्रमिको को बैंगलोर से लेकर आयी श्रमिक ट्रेन

लखनऊ: 1203 प्रवासी श्रमिको को बैंगलोर से लेकर आयी श्रमिक ट्रेन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: 1203 प्रवासी श्रमिको को बैंगलोर से लेकर आयी श्रमिक ट्रेन

{ अनुज की रिपोर्ट }

खबर लखनऊ से है जहां श्रमिक ट्रेन 1203 प्रवासी श्रमिको को बैंगलोर से लेकर चारबाग स्टेशन पहुंची है। इसके बाद ट्रेन से उतरते ही सभी श्रमिको की जांच कराई गई है। इसमें थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर अन्य जांच भी की गयी।

इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सुशील प्रताप सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।

इस पक्रिया के बाद निशुल्क रोडवेज की 50 बसो से सभी श्रमिको को उनके ग्रह जनपदों के लिए रवाना कर दिया गया और नगर निगम की ओर से सभी के लिए खाने और पानी की व्यवस्था कराई गई।

आपको बता दे कि यूपी पहुँचे श्रमिको ने योगी सरकार का आभार जताया और गृह जनपद पहुचाने को लेकर श्रमिको में एक अलग ही ख़ुशी का माहौल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...