1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : विकास दुबे के भाई ने कोर्ट में किया सरेंडर

लखनऊ : विकास दुबे के भाई ने कोर्ट में किया सरेंडर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>लखनऊ : विकास दुबे के भाई ने कोर्ट में किया सरेंडर

लखनऊ : विकास दुबे के भाई ने कोर्ट में किया सरेंडर

विकास दुबे के भाई दीपक दुबे ने सरेंडर कर दिया है। दीपक दुबे ने लखनऊ जिला कोर्ट में गुपचुप तरीके से सरेंडर किया है। पुलिस को उसके सरेंडर की भनक तक नहीं लगी।

बता दें कि कानपुर के बिकरु कांड में दीपक भी आरोपी बनाया गया है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने दीपक के घर की कुर्की की थी। पुलिस ने उसे 20 हजार का इनामी घोषित किया था।

लखनऊ के कृष्णानगर थाने में दीपक दुबे पर जालसाजी और रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज है। इसी मामले में दीपक ने सरेंडर किया।

गौरतलब है कि दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दे रही थी दबिश, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इससे पहले भी दीपक दुबे ने कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की थी, लेकिन कोरोना निगेटिव रिपोर्ट ना होने की वजह से ऐसा हो नहीं सका।

एक बार फिर उसने कोरोना जांच रिपोर्ट के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि वह रात से ही कोर्ट परिसर में छिपा हुआ था।

इससे पहले गत शुक्रवार को पुलिस ने दीपक दुबे उर्फ दीपू की संपत्ति को कुर्क कर लिया था। एडीसीपी मध्य के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक पूरी कार्रवाई चली। इस दौरान करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...