{ रिपोर्टर- तबरेज़ कज़िलबाश }
लॉक डाउन को लेकर राजधानी लखनऊ की पुलिस और ज्यादा चुस्त नज़र आ रही है.. शासन के आदेश के बाद शहर में पैदल और ट्रकों से चलकर आने वाले श्रमिकों को अलग-अलग जगहों पर जैसे कि बस स्टेशनों और तमाम जगहों पर रोका जा रहा है।
इन जगहों से फंसे हुए श्रमिकों को उनके गंतव्य पर बसों के जरिए पहुंचाया जाएगा।
सड़कों पर कोई भी श्रमिक पैदल ना दिखे और इसका कड़ाई से पालन कराने के लिए ज्वाइंट कमिश्नर क्राइम नीलाब्जा चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे।
ज्वाइंट कमिश्नर नीलाब्जा चौधरी, एसीपी विभूतिखंड के साथ अवध बस स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे।
इस मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा पहले उनकी प्राथमिकता है कि इन गरीब श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए।
सड़कों पर जो लोग भी लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं उनको भी समझाया जाए और ना मानने वालों पर कार्यवाही भी करी जाए।