जनपद लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कल यानी बुधवार को एक ही दिन में 30 नए लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है।
इन 30 नए मरीजों के साथ ही जनपद में अब कुल मरीजों की संख्या 1132 हो गयी है। आपको बता दे कि अब तक 19 मरीजों की मौत हो गयी है।
बता दे यूपी में बुधवार को 585 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6709 हो गई है।
इसके अलावा 16629 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना पॉजिटिव मृतकों की संख्या भी बढ़कर 712 हो गई है।