1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब तेज धूप,गर्मी बनी लोगो के लिए मुसीबत

लखनऊ : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब तेज धूप,गर्मी बनी लोगो के लिए मुसीबत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब तेज धूप,गर्मी बनी लोगो के लिए मुसीबत

{ सतीश संगम की रिपोर्ट }

राजधानी लखनऊ का तापमान इस वक़्त 40 डिग्री हैं। ऐसे में जहाँ एक तरफ कोरोना का बढ़ता संक्रमण लोगो के लिए मुसीबत बना है तो वही तेज धूप,गर्मी भी पीछा नहीं छोड़ रही है।

हालांकि राजधानी में आवागमन के लिए थोड़ी सहूलियत दी गई है लेकिन इसके बावजूद तेज धूप की वजह से ज्यादातर क्षेत्रों में सड़को पर चहल पहल कम नजर आ रही है।

तेज़ धूप, गर्मी से बचने के लिए डाक्टरों द्वारा सलाह दी जा रही है। इसी के मद्देनजर लखनऊ सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ आशुतोष दुबे ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से गर्मी बढ़ी है।

ऐसे में लोग अब परेशान नजर आ रहे है। वहीं गर्मी से बचने के लिए डॉ दुबे ने सलाह भी दी है। उनका कहना है कि घर से बाहर यदि किसी काम से जा रहे है तो सुबह के समय ही जाये।

आगे उन्होंने यह भी बताया कि दोपहर के समय तो घर से बिल्कुल ही न निकले। जब भी कभी बाहर जाये तो पानी पीकर जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...