1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : दोनो रोड़ पर शर्तों के साथ दुकाने की अनुमति की गयी

लखनऊ : दोनो रोड़ पर शर्तों के साथ दुकाने की अनुमति की गयी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : दोनो रोड़ पर शर्तों के साथ दुकाने की अनुमति की गयी

कोरोना काल के चलते राजधानी लखनऊ में अनलॉक वन में सुविधा मिलने के बाद भी DM अभिषेक प्रकाश ने शहर की स्थिति को देखते हुए पहले एक रोड की दुकान एक दिन और दूसरी रोड की दुकान दूसरे दिन खोलने की अनुमति दी थी।

वहीं आज DM अभिषेक प्रकाश ने आदेश पारित करते हुए शर्तों के साथ दोनों रोड की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है।

DM अभिषेक प्रकाश ने बताया कि जो सड़क पर डिवाइडर बने हुए हैं और सड़क पर गाड़ी चलने के लिए 8-1 0 फ़ीट की जगह और फुटपाथ पर चलने की जगह है तो उस एरिये में दोनों तरफ़ की दुकानें खोलने की अनुमति होगी।

साथ ही कहा कि अगर डिवाइडर नहीं है और सड़क पर गाड़ी चलाने और फुटपाथ पर चलने में परेशानी होती है या भीड़ इकट्ठा होने का संभावना है उस रोड पर 1 दिन में एक पटरी की ही दुकानें खोली जा सकेंगी।

साथ ही बताया कि सभी मार्केट को सप्ताह में एक दिन बंद किया जाएगा ताकि उस दिन पूरे मार्केट की सेनेटाइजेशन किया जा सके.

कंटेंन्मेंट ज़ोन में किसी भी तरह की कोई भी छूट नहीं है न ही किसी भी प्रकार की दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी।

बफर ज़ोन में केवल आवश्यक वस्तुओं की ही दुकानें खोली जा सकेंगी जैसे सब्ज़ी , मेडिकल स्टोर, दूध , फल और राशन की दुकाने। कोविड 19 के दृष्टिगत शेष रक्षात्मक उपाय से संबंधित दिशा निर्देश यथावत लागू रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...