लखनऊ: प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने निकले सिसोदिया के काफिले की कई गाड़ियां रोकी
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दिल्ली सरकार को शिक्षा पर बहस करने के लिए खुली चुनौती दी थी।
इस बहस को स्वीकार करते हुए दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया आज अपने तय समय के मुताबिक लखनऊ पहुंच गए।
मीडिया से बात की और कहा कि वह योगी के मंत्री से खुली बहस करने आए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अभी तक यूपी के मंत्री ने उन्हें जगह और समय नहीं बताया है। वह उन्हें बता रहे हैं कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रुका हूं, वहीं आ जाएं।
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के बहस करने की चुनौती के बाद पहुंचे मनीष सिसोदिया ने उनका गांधी भवन में इंतजार किया। सिद्धार्थनाथ के बहस में शामिल न होने के बाद सिसोदिया लखनऊ में प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने के लिए निकले। इसी दौरान उनका काफिला रायबरेली रोड़ पर उतरेटिया में रोक दिया गया।
क्या आप मुझे लखनऊ के सरकारी स्कूल देखने जाने के आरोप में अरेस्ट करवा रहे हैं @myogiadityanath जी? @drdwivedisatish जी आपने तो मुझे invite किया था अपने स्कूल देखने के लिए! https://t.co/T0INs9S3VV pic.twitter.com/jNCryAofqD
— Manish Sisodia (@msisodia) December 22, 2020
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर काफिला रोकने से सिसोदिया काफी नाराज हो गए। संजय गांधी पीजीआई से पहले पुलिस ने जब उनका काफिला रोका तो मनीष सिसोदिया ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर से इस फोन पर वार्ता भी की। पुलिस कमिश्नर ने लखनऊ में उनके एक की कार्यक्रम की अनुमति नहीं लेने का हवाला दिया।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह तो बेहद ही शर्मनाक है कि आज जब हम सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने जा रहे थे तो हमको रोका गया। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार तो दमन पर उतर आई है। हमको यहां रोका जा रहा है, अगर सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली आएं तो वह किसी भी स्कूल, बिजली घर या फिर अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए स्वतंत्र हैं।
इसी बीच आम आदमी पार्टी की तरफ से ट्वीट वार शुरू होने लगा गया दिलीप कुमार पांडे ने लिखा की देशों के स्कूल देखे, विदेशों में शिक्षा के अच्छे प्रयोगों को दिल्ली में लागू किया। अगर यूपी के शिक्षा मॉडल से कुछ सीखने को मिलता, तो उसे भी हम दिल्ली में लागू करते। लेकिन यूपी में स्वागत करने के बदले लखनऊ में फ्री घूमने से रोकना दुखद। क्या वाकई #DarrGayaYogi ?
.@msisodia जी ने कई देशों के स्कूल देखे, विदेशों में शिक्षा के अच्छे प्रयोगों को दिल्ली में लागू किया। अगर UP के शिक्षा मॉडल से कुछ सीखने को मिलता, तो उसे भी हम दिल्ली में लागू करते। लेकिन UP में स्वागत करने के बदले लखनऊ में फ्री घूमने से रोकना दुखद। क्या वाकई #DarrGayaYogi ? https://t.co/D7m7I2hIUE
— मास्क लगायें, दूरी बनायें, बाहर ना जायें (@dilipkpandey) December 22, 2020
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट जारी कर यूपी के स्कूलों का वीडियो जारी किया गया।
प्रचार के बल पर सरकार चलाने वाले @myogiadityanath जी यही हैं आपके सरकारी स्कूल?
आपके मंत्री @SidharthNSingh कह रहे थे कि आपने कमाल किया है मगर ये वीडियो बता रहा है, आपने UP को केवल बदहाल किया है।अभी 1 साल बचा है,लोगों को बांटने की जगह, लोगों के लिए काम कर लीजिए। #DarrGayaYogi pic.twitter.com/gp98waa0As
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 22, 2020
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह का ट्वीट:
आदित्यनाथ सरकार की पोल खुल गई @msisodia से खुली बहस करने से भागे मंत्री जी फिर स्कूल दिखाने से मना कर दिया लेकिन स्कूल का ये Video खूब Viral कीजिये आख़िर राजधानी लखनऊ का कौन सा ये स्कूल है जो आदित्यनाथ जी नही दिखाना चाहते? #डर_गया_योगी pic.twitter.com/pgbB8AlSVf
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 22, 2020