1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : 65 जीआरपी जवानों के क्वारेंटीन सेंटर से देखिये ये ख़ास रिपोर्ट

लखनऊ : 65 जीआरपी जवानों के क्वारेंटीन सेंटर से देखिये ये ख़ास रिपोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : 65 जीआरपी जवानों के क्वारेंटीन सेंटर से देखिये ये ख़ास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बात की जाए लखनऊ की तो यहां भी संक्रमितों का आंकड़ा 400 से ऊपर पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा इस समय जीआरपी जवान संक्रमित हो रहा है। अब तक जीआरपी के 32 जवान संक्रमित हैं और लगभग 65 जवानों को मोहनलालगंज सरदार पटेल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया है।

इनकी देखरेख के लिए कॉलेज की तरफ से पैरामेडिकल स्टाफ व डॉक्टर की टीम 24 घंटे उपलब्ध है।

HNN की टीम आज जीआरपी क्वारेंटीन सेंटर पहुंची जहां पर गेट पर ही डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम तैनात थी।

हमारे अंदर जाने के पहले डॉक्टर की टीम ने पहले हमारा थर्मल स्कैनिंग किया इसके बाद हाथ को सैनिटाइज करवाया इसके बाद हम फेस कवर के साथ क्वॉरेंटाइन सेंटर के अंदर पहुंचे।

जहां पर जीआरपी के 65 जवान रह रहे थे। जवानों ने बताया यहां पर पूरी तरह से सुविधाएं दी जा रही है व विशेष तौर पर आयुर्वेदिक काढ़ा दिया जा रहा है।

क्वॉरेंटाइन सेंटर के एडमिट जीआरपी के जवान शिव शरण सिंह ने बताया कि जवानों का पूरी तरह से ख्याल रखा जा रहा है।

उनके खाने-पीने व रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे सेंटर को सुबह शाम सैनिटाइज कराया जाता है और जवानों का दोनो टाइम थर्मल स्कैनिंग की जाती है और डॉक्टर की टीम 24 घंटा उपलब्ध है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...