{ आनंद की रिपोर्ट }
राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर तहसील प्रशासन ने भू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से भू माफियाओं ने प्लाटिंग कर खरीद की थी।
जिस पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की संख्या 2635 जो कि तालाब के रूप में दर्ज है जिसका कुल रकबा लगभग 43 बीघे का है और लगभग जमीन की कीमत 12 करोड़ सर्किल रेट के हिसाब से आंकी जा रही है जिससे आज अवैध कब्जा हटाया गया।
मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी व तहसीलदार उमेश कुमार सिंह और तहसील की टीम ने बैठकर खाली कराया।
वहीं उप जिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया की यह नंबर तालाब की जमीन पर दर्ज है जिस पर भूमाफिया द्वारा कब्जा किया गया था।
जिसको आज खाली करा लिया गया है और भू माफियाओं को चिन्हित कर उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।