{ अनुज की रिपोर्ट }
चारबाग रेलवे स्टेशन पर ठीक होकर लौटे पुलिसकर्मियों का भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दे कि 10 पुलिस कर्मियों ने कोरोना को मात दे दी है।
जीआरपी,आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने ताली बजाकर पुलिसकर्मियों का स्वागत किया। आपको बता दे, पुलिसकर्मी हाल ही में कोरोनॉ पॉजिटिव पाए गए थे।
बीकेटी के राम सागर मिश्र सौ शैया हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद लौटे पुलिसकर्मियों का चारबाग के प्लेटफार्म पर ताली बजाकर स्वागत किया गया।
जीआरपी चारबाग थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुफियान अहमद,कांस्टेबल सतेंद्र कुमार,कमलेश कुमार मौर्य,सोनपाल,अशोक कुमार का स्वागत हुआ है।
NER चौकी पर तैनात कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, चौकी सिटी पर तैनात कांस्टेबल संजीत कुमार और विनोद कुमार का तालिया बजाकर स्वागत हुआ।
RPF कांस्टेबल ऋषि कुमार शुक्ला और GRP लाइन में तैनात विजय कुमार का भी भव्य स्वागत हुआ है।