लखनऊ : पीएम मोदी आज करोड़ों किसानों संग वर्चुअली करेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान निधि योजना की सातवीं किस्त किसानों के खातों में जमा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस कार्यक्रम में पीएम ने जैसे ही बटन दबाया, 9 करोड़ किसानों के खातों में 18000 करोड़ रुपए जमा हो गए। इसके बाद पीएम ने किसान से संवाद किया और संबोधित किया।
कल का दिन देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को पीएम-किसान की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा। इस अवसर पर कई राज्यों के किसान भाई-बहनों के साथ बातचीत भी करूंगा। #PMKisan https://t.co/MFVWDc63Xa
— Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2020
पीएम ने कहा कि आज देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खाते में सीधे, एक क्लिक पर 18 हज़ार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। जब से ये योजना शुरू हुई है, तब से 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं।

आप को बता दे कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम ऐसे दिन है जब देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी मनाई जा रही है। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से बीजेपी इस दिन को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाती आ रही है।