{ सतीश संगम की रिपोर्ट }
यूपी सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार अब प्रदेश में शॉपिंग मॉल व मार्केट को आज से खोलने की इजाज़त मिल गई है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज से मॉल व मार्केट खुलने लगी है,वहीं दूसरी तरफ देखे तो राजधानी लखनऊ के सबसे बड़ी फुटपाथ मार्केट अमीनाबाद की दुकानों को अभी भी खोलने की इजाज़त नहीं मिली है।
लगभग 3 महीन बीत गए है मार्केट को बन्द किये पर अभी भी प्रशासन की तरफ से कोई उम्मीद नहीं दिख रही की कब तक इस मार्केट को खोला जाएगा।
अमीनाबाद में एक हजार से ज्यादा फुटपाथ की दुकाने है। 3 महीने से बंद इस मार्केट की वजह से विक्रेताओं के आगे मुसीबत खड़ी दिख रही है।
जब इन विक्रेताओं से बात की गई तो उनका कहना है कि प्रशासन अभी हम सभी को दुकान खोलने की इजाज़त नहीं दिया है। मालूम नहीं अभी कब तक इंतजार करना होगा।
उन्होंने कहा कि अब तो हम सभी भूखमरी के कगार पर आ गए है अब तो कोई कर्ज भी नही दे रहा कि जिससे परिवार पाला जाए और आने वाले समय मे बच्चों को शिक्षा दी जाए।