अनुज की रिपोर्ट
बढ़ते अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में राजधानी पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी।
आपको बता दे कि राजधानी लखनऊ की नाका इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे व एस एस आई रणजीत सिंह व पुलिस टीम ने 22 साल से फरार चल रहे 20 हज़ार के इनामी राधेलाल कश्यप को बस अड्डे से पकड़ा।
इस व्यक्ति पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों से 22 साल से फरार चल रहा था। पकड़े गए बदमाश राधेलाल कश्यप के पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया।
डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि 22 साल से उसकी तलाश जारी थी और डीसीपी ने क्राइम टीम और नाका पुलिस को इस गुड वर्क लिए दी बधाई दी।