1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : क्षेत्र की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री से मिले सांसद कौशल किशोर

लखनऊ : क्षेत्र की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री से मिले सांसद कौशल किशोर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : क्षेत्र की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री से मिले सांसद कौशल किशोर

मोहनलालगंज लोकसभा से भाजपा सांसद कौशल किशोर ने प्रदेश में बंद पड़ी कंपनियों को चालू करवाने के लिए कंपनियों की ओर से आए लोगो को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

दो कंपनियों की तरफ से आये प्रतिनिधियों ने सांसद कौशल किशोर के साथ मिलकर मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की।

उन्होंने सांसद कौशल किशोर के माध्यम से बंद पड़ी मिलों के लिए बीस हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करने की बात की।

जिसके चलते मुख्यमंत्री जी ने कंपनियों कि ओर से आए लोगो से ऑनलाइन आवेदन करने का सुझाव दिया और हर सम्भव मदद का भी भरोसा दिलाया।

साथ ही सांसद ने मोहनलालगंज लोकसभा इलाक़े की समस्याओं को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की साथ ही उन्होंने पत्रकारों के लिए 50 लाख का बीमा और करोना वारियर्स घोषित करने के लिए पुनः मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया।

जिस पर मुख्यमंत्री ने संसद को आश्वस्त किया और आश्वासन भी दिया कि हम समस्याओं को हम गंभीरता से जरूर लेकर समाधान करने का काम करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...