बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गाजियाबाद स्थित एटलस जैसी साइकिल फैक्ट्री का बंद होने पर चिंता जाहिर की है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऐसे समय जब लॉकडाउन के कारण बंद पड़े उद्योगों को खोलने के लिए सरकार आर्थिक पैकेज देने की बात कर रही है.
ऐसे में एटलस जैसी प्रमुख साइकिल फैक्ट्री का धन अभाव में बंद होना काफी चिंता का विशय है.

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि यूपी में घर वापसी करने वाले लाखों प्रवासी श्रमिकों में से मात्र 3 प्रतिशत ही कोरोना पीड़ित पाए गए है, जो काफी राहत देना वाला है.
उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए इन्हें ही दोषी ठहराया जा रहा था. जिसके के कारण आशंका के तहत इन मजलूमों की घर वापसी में देरी की जा रही थी.