1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : हजरतगंज कोतवाली पहुंचे कांग्रसियों पर लाठीचार्ज किया गया

लखनऊ : हजरतगंज कोतवाली पहुंचे कांग्रसियों पर लाठीचार्ज किया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : हजरतगंज कोतवाली पहुंचे कांग्रसियों पर लाठीचार्ज किया गया

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के बाद रिहाई की मांग पर देर रात कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधान दल की नेता आराधना मिश्रा के साथ ही तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता हजरतगंज कोतवाली पहुंचे।

इस बीच पुलिस आलाधिकारियों के साथ लल्लू यादव,आराधना मिश्रा की वार्तालाप हो रही थी इसी दौरान पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमे कई कार्यकर्ता घायल भी हुए।

वहीं वार्तालाप के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार पूरी तरह से डरी हुई है जो भी कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे उसको गिरफ्तार कर लिया जा रहा है।

कहा कि हमारे नेता शाहनवाज जी को झुठे मुकदमे में फसाया गया है। हालाकि पुलिस ने समय दिया है। शाहनवाज जी के मामले में यदि पुलिस जल्द उन्हें रिहा नहीं करती तो कांग्रेसी कार्यकता सड़क पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

वहीँ लाठीचार्ज पर कहा कि ये सरकार तानाशाही वाली सरकार है सरकार के इशारे पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...