{ तबरेज़ की रिपोर्ट }
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने नमाज के लिए फतवा जारी किया है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इसी संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किये है।
फतवे में कहा गया है कि ईद के लिए नए कपड़े जरूरी नहीं, जो आपके पास में उन्हीं का इस्तेमाल करें, लॉक डाउन बढ़ने पर मस्जिदों को परमिशन न मिलने पर वर्तमान व्यवस्था लागू रहेगी।
मस्जिद में इमाम मोअज्जम के अलावा जो 3 लोग नमाज वर्तमान में पढ़ रहे वहीं ईद और अलविदा की नमाज भी पढेंगे, बाकी सभी लोग अपने घरों पर ही नमाज अदा करें।
कोई किसी के घर पर मिलने ना जाए, घर पर ही खुशियां मनाएं, ना किसी के गले मिले, ना हाथ मिलाएं। ईद की नमाज में अल्लाह से दुआ करें कि कोरोना से मुक्ति दें।