उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 576 नए कोरोना के मरीज मिले है। कल 14500 के ऊपर टेस्ट हुए है। उस हिसाब से प्रदेश में संक्रमण की दर अभी भी 3.5 फीसदी के आस पास बनी हुई है।
प्रदेश में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 18971 हो गयी है। अब इसमें से 12116 रोगी ठीक हो चुके हैं यानी 64 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस हिसाब से पिछले 15 दिनों में रिकवरी रेट भी अच्छा हो गया है।
वही मरने वालों की बात करे तो कुल १९ लोगों की एक दिन में मौत हुई है। मरने वालों की संख्या अब प्रदेश में 588 हो गयी है। एक्टिव केस 6200 के करीब है।
प्रदेश में अब तक कुल 6 लाख के करीब जांच हो गयी है। जांच को और आगे बढ़ाने की योजना सीएम योगी की है।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 की जांच नई तकनीक ‘एंटीजन टेस्ट’ से करने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो, प्रदेश को एंटी टेस्ट किट मिल चुकी हैं। आज से पूरे प्रदेश में इनके माध्यम से जांचें शुरू हो जाएंगी। सीएम योगी की मंशा है कि रोज़ 20 हज़ार से ऊपर जांच की जाए।