रिपोर्टर- तबरेज़ कज़िलबाश
कोविड-19 के चलते लगभग 70 दिन से सभी धार्मिक स्थल बंद थे वहीं केंद्र सरकार के गाइडलाइन थी की सभी इबादतगाहो को 8 जून से खोला गया।
जिसके बाद लखनऊ में सभी धर्मो की इबादतगाहो को आम लोगो के लिए खोला गया जहां गाइड लाइन को फॉलो करते हुए एक बार में सिर्फ पांच लोगों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जायेगी।
वही मस्जिदो में भी पांच लोगों ने नमाज़ अदा की साथ ही मस्जिद में अन्दर जाने से पहले थर्मल स्क्रिनिंग, सैनिटाइज़र दिया और मास्क लगवाया जिसके बाद ही मस्जिद में अन्दर जाने दिया गया।
इस मौके पर मस्जिद के इमाम साहब ने कहा सरकार की जितनी भी गाइडलाइन है हम उनको फ़ॉलो कर रहे हैं, एक बार में पाँच लोग ही नमाज़ पढ़ रहे हैं।
वहीं चार जमात लगायी जाएगी जिसमें 5 कि तादाद में चार बार मे लोग नमाज़ पढ़ पाएंगे और साथ ही बताया कि मस्जिद में सैनिटाइजर का इंतज़ाम किया गया है।
साथ ही लोगों से कहा गया है कि वो वजू घर से ही करके आए और मास्क सबको लगाना ज़रूरी है।
साथ कहा लंबे अरसे के बाद इबादतगाह खुली हैं जिसके बाद काफ़ी अच्छा लग रहा है और अल्लाह से दुआ करते हैं कि ये माहौल बना रहे और जल्द ही कोरोना वायरस दुनिया से ख़त्म हो..
वहीं मस्जिद में नमाज़ पढ़ने आए व्यक्ति ने कहा कि लंबे समय के बाद मस्जिद मे नमाज़ पढ़ रहे हैं जिसके लिए अल्लाह के शुक्रगुज़ार है।