{ जितेंद्र की रिपोर्ट }
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। धनंजय पर एक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने अपहरण कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
एसपी सिटी संजय कुमार ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को रात मे भारी पुलिस बल के साथ आवास से गिरफ्तार कर लिया।

पचहटिया स्थित जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ तहरीर देकर अपहरण एवं धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
लॉकडाउन के दौरान धनंजय लखनऊ में थे। पिछले दिनों ही जौनपुर लौटे थे।