1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: गोमतीनगर थाने में कांग्रेसी नेता पीएल पुनिया के खिलाफ FIR

लखनऊ: गोमतीनगर थाने में कांग्रेसी नेता पीएल पुनिया के खिलाफ FIR

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: गोमतीनगर थाने में कांग्रेसी नेता पीएल पुनिया के खिलाफ FIR

रिपोर्टर- तबरेज़ कज़िलबाश

लखनऊ के गोमतीनगर थाने में कोंग्रेसी नेता के खिलाफ एक अधिवक्ता ने एफआईआर दर्ज करने के मांग करते हुए प्राथना पत्र दिया है।

आरोप है कि आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य पंकज पुनिया ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर तंज कसा था और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कई बाते लिखी थी।

साथ ही भगवा और भगवाधारियों पर भी अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए टिपण्णी की थी।

मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले कांग्रेसी नेता पंकज पुनिया के खिलाफ गोमतीनगर के ही विराम खंड 4 में रहने वाले अधिवक्ता हेमचन्द्र जोशी ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए गोमतीनगर पुलिस को शिकायतपत्र दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...