1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: जिलाधिकारी ने किया मोहनलालगंज क्षेत्र का दौरा

लखनऊ: जिलाधिकारी ने किया मोहनलालगंज क्षेत्र का दौरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: जिलाधिकारी ने किया मोहनलालगंज क्षेत्र का दौरा

{ सतीश की रिपोर्ट }

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश आज अचानक मोहनलालगंज क्षेत्र के दौरे पर निकले। सबसे पहले निगोहा गांव पहुंचे। यहां पर मनरेगा के तहत तालाब खुदाई कार्य चल रहा था।

जिलाधिकारी ने चल रहे कार्य को देखा और कार्य में लगे हुये मनरेगा मजदूरों से बातचीत की।

इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों को मास्क वितरित किये तथा कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियों भी साझा की।

डीएम ने कहा कि मनरेगा के तहत सभी कार्य प्रारम्भ किये जाये और लोगों को अधिकसे अधिक रोजगार मुहैया कराया जाये।

मनेरगा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये अन्यथा की स्थिति में उत्तरादायित्व निर्धारित करते हुये कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...