{ सतीश संगम की रिपोर्ट }
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इमामबाड़ा का निरीक्षण किया है। उन्होंने इमामबाड़ा परिसर में सेनेटाइजेशन व मेन्टेनेन्स कराने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 के दृष्टिगत् निर्धारित प्रोटोकाॅल के अनुसार सेनेटाइजेशन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने इमामबाड़े का प्रवेश द्वार से लेकर भूलभलैया व पूरे परिसर का भी जायजा लिया है।
उन्होंने कहा कि इमामबाड़े में कई जगहों पर कूड़ा व निष्प्रयोज्य सामग्री एकत्र है, इसे तत्काल हटवाया जाए।
इसके अलावा उन्होंने इमामबाड़े में प्रवेश द्वार, सूचना पटों आदि का मेन्टेनेंस कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि इमामबाड़े में खुले स्थानों पर औषधीय पौधे लगाये जाएं और यदि निकट में ही कोई भूमि रिक्त हो तो बेहतर तकनीक पर आधारित वृक्षारोपण कर उपवन का निर्माण कराया जाये।