1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : कोरोना ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 982 मरीज

लखनऊ : कोरोना ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 982 मरीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : कोरोना ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 982 मरीज

यूपी में शुक्रवार को कोरोना वायरस ने अपने सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आपको बता दे कि कल रिकार्ड 982 कोरोना मरीज सामने आए हैं।

यह संख्या एक दिन में अभी तक मिले कोरोना मरीजों में अधिकतम है। इससे पहले दो बार 817-817 मरीज मिल चुके हैं। 

इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 25 हजार को पार कर गई है। राज्य में इस महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या अब 749 हो गई है।

ज्ञात हो,  24 घंटे में आए 982 नए मामलों के साथ अब यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25797 हो गई है।

वहीं अभी तक कुल 17 597 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 7451 सक्रिय मामले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...