1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : एक दिन में 1155 मामले आये

लखनऊ : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : एक दिन में 1155 मामले आये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : एक दिन में 1155 मामले आये

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1155 कोरोना वायरस के नए मामले मिले हैं। यह संख्या अब तक मिले कोरोना संक्रमितों में सर्वाधिक है।

आपको बता दे कि इससे पहले 3 जुलाई को 980 से अधिक मरीज पाए गए थे। दरअसल कल लगभग 30 हज़ार नमूनों की जांच की गयी है।

जैसा की अंदाज़ा लगाया जा रहा था की जैसे-जैसे जांच में तेजी आएगी नए मरीज भी बड़ी संख्या में सामने आ सकते है।

आपको बता दे कि अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27,381 पहुंच गया है। इसके अलावा अब तक 18,761 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। 

अगर मरने वालों की बात करे तो प्रदेश में अब तक कुल 785 मरीज अपनी जान गवा चुके है। एक्टिव केस बढ़कर 8161 हो गए हैं।

वहीं, लखनऊ में रविवार को सिविल अस्पताल के नौ कर्मचारी व डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना की चपेट में आए कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व उनकी पत्नी के परिवार के पांच और लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। योगी सरकार के एक और मंत्री धर्म सिंह सैनी भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...