1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : चर्च रहे बंद, ऑनलाइन इबादत होती रहेगी

लखनऊ : चर्च रहे बंद, ऑनलाइन इबादत होती रहेगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : चर्च रहे बंद, ऑनलाइन इबादत होती रहेगी

रिपोर्टर- तबरेज़ कज़िलबाश

सोमवार से लखनऊ के सभी धार्मिक स्थल खुले लेकिन लखनऊ के चर्च बंद रहे।

हालाँकि कैथेड्रल के चर्च में सुबह और शाम फादर डॉनल्ड डी सूज़ा की अगुआई में धन्यवादिता प्रार्थना सभा हुई जिसमे चर्च परिसर के ही लोग शामिल हुए।

हर रविवार को होने वाली प्रार्थना सभा के लिए चर्च बंद रहेंगे और पहले की तरह ऑनलाइन इबादत होती रहेगी।

चर्च को बंद रखने की वजह एक तो कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण है और दूसरा यह की सरकार द्वारा धार्मिक स्थल में एक समय में पांच लोगो को ही जाने की अनुमति दी गई है।

इसको लेकर फादर डानल्ड डी सूजा ने कहा क्योंकि चर्च में प्रार्थना के समम बड़ी संख्या में लोग उपस्तिथ रहते हैं ऐसे में किन पांच लोगो को चर्च में जाने की अनुमति दी जाए यह समस्या है।

इसलिए चर्च में रविवार को जो प्रार्थना होती थी उसको पूरे जून महीने के लिए बंद रखा जाएगा और जुलाई से इसे वापस शुरु किया जायेगा।

इस दौरान ऑनलाइन जिस तरह से प्रार्थना सभा हो रही थी वह वैसे ही होती रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...