1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी बोले, जनता को जागरूक किया जाए

लखनऊ : मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी बोले, जनता को जागरूक किया जाए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी बोले, जनता को जागरूक किया जाए

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अफसरों को कोविड 19 के संदर्भ में कुछ निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए आम जनता को और अधिक जागरूक करने की जरूरत है।

सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित कराया जाए ताकि कोरोना के प्रसार पर रोक लग सके।

राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि मेरठ मंडल में आगामी जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक विशेष कार्यक्रम के तहत डोर-टू-डोर मेडिकल स्क्रीनिंग की जानी है।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग शत-प्रतिशत घरों की स्क्रीनिंग का कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने के लिए आवश्यक रणनीति समय से तैयार कर ले।

उन्होंने कहा कि लोगों का मेडिकल पल्स, ऑक्सीमीटर और रैपिड टेस्ट भी कराया जाए और संक्रमित होने की दशा में व्यक्ति को तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाए।

उन्होंने प्रदेश में 20 हजार टेस्टिंग क्षमता को 30 जून तक 25 हजार करने के प्रयास सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...