1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने सिविल अस्पताल का किया दौरा, पढ़िए

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने सिविल अस्पताल का किया दौरा, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने सिविल अस्पताल का किया दौरा, पढ़िए

आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 66वीं पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा को पुष्प अर्पित किया।

आपको बता दे कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और इसके पहले अध्यक्ष थे और आज उनकी पुण्यतिथि पर बीजेपी उन्हें शृद्धा सुमन अर्पित कर रही है।

आज इस मौके पर योगी जी ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी थे।

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और साथ ही साथ  वेंटिलेटर सुविधा सेवा का भी उद्घाटन किया।

12 में से सात पीआईसीयू, एक नियोनेटल, दो इमरजेंसी वार्ड और दो कार्डियक वॉर्ड में लगाए गए है और इसके बाद वो सरकारी आवास की और रवाना हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...