सतीश संगम की रिपोर्ट
अनलॉक 1 में सुबह वाहनों के आवागमन को छूट दी गई है लेकिन रात 9 बजे के बाद सुबह 5 बजे तक बिना वजह या बिना अनुमति के वाहन चलाने पर पाबंदी है।
इस पाबंदी की रियलिटी चेक करने के लिए हम देर रात राजधानी लखनऊ के विभिन्न चौराहों पर गए और देखा की अनलॉक 1का पुलिस प्रशासन किस तरफ से पालन करा रही है।
राजधानी लखनऊ के कई चौराहों पर जाकर अनलॉक का रियलिटी चेक जाना तो तस्वीर कुछ और सामने देखने को मिली।
किसी भी चौराहे पर एक भी पुलिस कर्मी ड्यूटी करते नजर नहीं आये। यही नहीं वाहनों के आवागमन पर भी किसी तरह की पाबंदी नहीं देखने को मिली।
फुटपाथ पर रिक्शा चालकों सोते देखे गए लेकिन किसी पुलिस कर्मी को किसी चौराहे पर ड्यूटी करते हमारे कैमरे ने कैद नहीं किया।
इन तस्वीरों को देखने के बाद यही मालूम हो रहा कि राजधानी लखनऊ के आलाधिकारी या पुलिस प्रशासन सीएम योगी के आदेशों को पालन नहीं कराते या करते नजर आ रहे।
इस रात से एक दिन पहले जेसीपी नवीन आरोना ने पुलिस आलाधिकारियों को ये निर्देश दिए थे कि रात के लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाए लेकिन यहां ऐसा कुछ होता हुआ दिखाई नहीं दिया।