रिपोर्टर- तबरेज़ कज़िलबाश
बीजेपी के परिवार संपर्क अभियान की शुरुआत आज से शुरु हुई है , जिसके चलते कानून मंत्री बृजेश पाठक खुद जनता के बीच लखनऊ के मॉल एवन्यू 7 क्षेत्र में पहुंचे .
लोगों को केंद्र सरकार के एक साल और राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने उपलब्धिया गिनवाई साथ ही सभी लोगों को मास्क, सैनिटाइज़र और साबुन बांटे .
इस मौके पर बृजेश पाठक ने कहा बीजेपी ने यह तय किया की केंद्र में दोबारा सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी की एक साल की और सीएम योगी की तीन साल की उपलब्धि बताये।
वो ये सब पत्र के रूप में सभी को घर घर जाकर दे रहे हैं साथ ही सबको हैंड लैनिटाइजर, मास्क और साबुन भी उल्पब्ध करवा रहे हैं।
यह सब चीज़े इस लिए दे रहें है ताकि लोगों को कोरोना के बारे में जागरुक किया जा सके और सब यह समझ ले की अगर कोरोना की गाइडलाइन को फॉलो नहीं किया तो कोरोना से नहीं बच पाएंगे इसलिए सोशल डिस्टिंसिंग का पालन करें।