1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: मोदी सरकार 2.0 के 1 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी का संपर्क एवं संवाद अभियान

लखनऊ: मोदी सरकार 2.0 के 1 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी का संपर्क एवं संवाद अभियान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: मोदी सरकार 2.0 के 1 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी का संपर्क एवं संवाद अभियान

मोदी सरकार-2 के 1 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी संपर्क एवं संवाद अभियान शुरू करने जा रही है। आपको बता दे कि बीजेपी 29 जिलों में संवाद और संपर्क अभियान की शुरुआत करेगी।

शाहजहांपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वर्चुअल सभा करेंगे। आंवला में मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कासगंज में आशुतोष टंडन संवाद करेंगे।

संतकबीरनगर में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, लालगंज में मंत्री रविंद्र जयसवाल, कानपुर ग्रामीण में मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा।

पश्चिम क्षेत्र में मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह मुजफ्फरनगर, मेरठ में मंत्री सतीश महाना, शामली में भूपेंद्र चौधरी, नोएडा में मंत्री सुरेश राणा, बागपत में मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री।

श्रावस्ती में मंत्री श्रीकांत शर्मा, गोंडा में मंत्री बृजेश पाठक, भदोही में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, कौशांबी में मंत्री अनिल राजभर, प्रयागराज में उपेंद्र तिवारी लोगो से संवाद करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...