लखनऊ 29 नवंबर शाम 5 बजे से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा, जानिए क्यो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 29 नवंबर शाम 5 बजे से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। शिक्षक स्नातक चुनाव के चलते लखनऊ में 48 घंटे तक शराब की बिक्री पर लगी रोक ।
जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि चुनाव के चलते कल शाम 5:00 बजे से मतदान होने की अवधि तक जिले में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी या प्रतिबंध पूरे जिले में एक साथ लागू होगा।
इस बारे में जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट एडीएम एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
मतदाता 9 प्रकार के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं
शिक्षक स्नातक चुनाव के लिए जिन लोगों को मतदान करना है वह अपने पहचान के लिए 9 प्रकार के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर रंजन कुमार के मुताबिक चुनाव में आधार कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस ,पैन कार्ड ,पासपोर्ट ,केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्थानीय निकाय या किसी निजी औद्योगिक संस्थान द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र।