1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : NSG, CISF की तर्ज पर उत्तरप्रदेश में UPSSF के गठन का किया ऐलान

लखनऊ : NSG, CISF की तर्ज पर उत्तरप्रदेश में UPSSF के गठन का किया ऐलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : NSG, CISF की तर्ज पर उत्तरप्रदेश में UPSSF के गठन का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने NSG, CISF की तर्ज पर राज्य में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के गठन का ऐलान किया है।

यह बल उप्र में मेट्रो रेल, एयरपोर्ट, औद्योगिक संस्थानों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, ऐतिहासिक, धार्मिक व तीर्थ स्थलों एवं अन्य संस्थानों आदि के साथ-साथ जनपदीय न्यायालयों की सुरक्षा हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यूपीएसएसएफ के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में उन्हें बताया गया कि प्रथम चरण में इस बल की पांच बटालियन का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय की मांग के अनुसार मेट्रो रेल, एयरपोर्ट, औद्योगिक संस्थानों, बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों आदि के साथ-साथ जनपदीय न्यायालयों की सुरक्षा हेतु विशेष प्रशिक्षित बल की जरूरत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...