अनुज की रिपोर्ट
राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास आम्रपाली योजना के पास सचिवालय से निजी सचिव के पद से हुए रिटायर्ड हरिकृष्णा को उनके परिवार के साथ दिन दहाड़े घर में 5 बदमाशों ने बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की और मौके से चलते बने।
बदमाशों के चंगुल से छूटते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर डकैती की सूचना दी। डकैती की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई।
आपको बता दें कि, काकोरी में निवास कर रहे रिटायर्ड सचिवालय से निजी सचिव हरि कृष्णा अपने परिवार के साथ निवास करते हैं। रविवार की दोपहर को असलहे धारी पांच बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोलते हुए हरीकृष्ण, पत्नी धानमती और उनके छोटे बेटे को लगभग एक घंटे तक बंधक बनाकर घर मे लूट पाट की।
डीसीपी दक्षिणी रईस अख्तर का कहना है कि दुबग्गा के पास एक घर मे चार से पांच लोगों द्वारा घर मे घुस कर लूट करने की जानकारी मिली है। जिन्होंने उनको बंधक बनाकर घर से ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गए हैं।
वहीं उन्होंने असलहे की बात कहते हुए कहा है कि एक से दो लोगों के पास असलहा होने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल इस घटना पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।