{ सतीश की रिपोर्ट }
यूपी में अबतक 64 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। एक ही दिन में रिकॉर्ड 158 नए कोरोना पॉजिटिव लोग मिले हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है।
इनमें मेरठ, मथुरा और कानपुर के एक-एक शामिल हैं। राज्य में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2645 पहुंच गया है, जबकि 49 लोगों अभी तक इसके शिकार हो चुके हैं। इनमें तब्लीगी जमात और उनके संपर्क में आए कोरोना संक्रमितों की संख्या 1138 है।
आगरा में सर्वाधिक 596 कोरोना संक्रमित लोग हैं और दूसरे नंबर पर अब कानपुर में 256 संक्रमित लोग हैं। तीसरे नंबर पर 241 संक्रमित लोगों के साथ लखनऊ है।
राज्य में 754 संक्रमित लोग अब ठीक हैं, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यानी अब राज्य में कुल 1891 एक्टिव केस हैं।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के कारण अब तक 49 लोग काल के मुंह में समा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक आगरा के 15 लोग शामिल हैं।
अब तक आगरा 596, लखनऊ 226, गाजियाबाद 82, नोएडा 168, लखीमपुर खीरी 4, कानपुर 256, पीलीभीत 3, मुरादाबाद 115, वाराणसी 64, शामली 27, जौनपुर 8, बागपत 17, मेरठ 114, बरेली 10, बुलंदशहर 55, बस्ती 32, हापुड़ 44, गाजीपुर 6, आजमगढ़ 8 .
फिरोजाबाद 147, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 9, सहारनपुर 202, शाहजहांपुर 1, बांदा 7, महाराजगंज 7, हाथरस 7, मिर्जापुर 3, रायबरेली 44, औरैया 12, बाराबंकी 2, कौशांबी 2, बिजनौर 34, सीतापुर 20, प्रयागराज 10, मथुरा 27, बदायूं 16, रामपुर में 25, मुजफ्फरनगर 24 .
अमरोहा 30, भदोही में 2, कासगंज 3, इटावा 2, संभल 21, उन्नाव 3, कन्नौज 7, संत कबीर नगर 25, मैनपुरी 7, गोंडा 3, मऊ 1,एटा 11, सुल्तानपुर 3, अलीगढ़ 42, श्रावस्ती 6, बहराइच 14, बलरामपुर 1, अयोध्या 1, जालौन 5, झांसी 9, गोरखपुर 3, कानपुर देहात 1, सिद्धार्थनगर 4, देवरिया 2, महोबा 2 मरीज अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले।