यूपी के मुरादाबाद में पुलिस ने जिस लड़की को लव जिहाद’ के केस में नारी निकेतन और उसके पति को जेल भेज दिया थाथा। उसे मजिस्ट्रेट ने आजाद कर दिया हैं। लड़की ने आरोप लगाया है कि सरकारी डॉक्टर ने इंजेक्शन दे कर उसका गर्भपात करवा दिया हैं।
पुलिस ने जांच में पता चला है कि लड़की बालिग है और उसका निकाह जुलाई में हुआ था। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने लड़की को नारी निकेतन से रिहा कराने का आदेश जारी कर दिया हैं। पुलिस कप्तान के अनुसार लड़की को जिला महिला अस्पताल से उसकी ससुराल भेज दिया गया हैं।
बताते चले कि पिंकी देहरादून में नौकरी करती थी जहां उसकी दोस्ती राशीद से हो गयी, उसका कहना है कि एक साल की दोस्ती के बाद उसने 24 जुलाई को रसीद से निकाह कर लिया। 6 दिसंबर को शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने वो गयी थी।
जहां बजरंग दल वालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के पति रशीद को पुलिस ने लव जिहाद के मामले में जेल भेज दिया था और लड़की को नारी निकेतन में भिजवा दिया था।
इसी दौरान सोमवार को ही उक्त लड़की अपनी सुसराल कांठ पहुंच गई। जहां उसने बताया कि महिला अस्पताल के अंदर उसे इंजेक्शन दिया गया था। जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया। नारी निकेतन में भी उस पर बहुत अत्याचार किया गया।
एएनआई के अनुसार इन आरोपों पर जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर का कहना है कि लड़की पेट दर्द और ब्लीडिंग की शिकायत पर नारी निकेतन से मुरादाबाद के महिला अस्पताल आई थी।
उसे इंजेक्शन और कुछ दवाइयां दी गई थीं। उसके बाद सोनोग्राफी कराई गई तो सोनोग्राफी में महिला के गर्भ में बच्चा मौजूद था, मगर उसकी धड़कन नहीं सुनाई दे रही थी। इसलिए उसका टीवीएस टेस्ट सजेस्ट किया गया था। उसमें महिला को हायर सेंटर रेफर करना था।