नई दिल्ली : एक महिला को लेकर ब्रिटेन की अदालत ने अजीबों-गरीब फैसला सुनाया है, जिसे जानकर लोग हैरान है। क्योंकि कोर्ट ने अपने निर्णय में महिला के सेक्स करने की तो आजादी दे दी है, लेकिन शादी के लिए नहीं। कोर्ट के इस निर्णय से लोग पेशो-पेश में हैं कि आखिर कोर्ट ने ऐसा निर्णय क्यों सुनाया तो, इसके लिए आपको इस महिला के बारे में जानना होगा…
गौरतलब है कि यह महिला डिमेंशिया नामक एक बीमारी से पीड़ित हैं, जिसमें व्यक्ति के फैसले लेने की क्षमता और याद्दाश्त की समस्या पैदा होती है। ब्रिटिश टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के हाई कोर्ट के एक जज ने कहा कि महिला की मानसिक क्षमता ऐसी नहीं है कि वह शादी के बारे में फैसला कर सके। हालांकि, जज ने कहा कि महिला सेक्शुअल रिलेशन को लेकर फैसला ले सकती है।

जज ने यह भी कहा कि यह अफसोसजनक है कि मामले के हल में देरी होने की वजह से महिला को अपने साथी के साथ इन्टिमेसी से दूर रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि महिला के पास मुकदमा, घर, देखभाल, वित्तीय मामले, संपत्ति और शादी से जुड़े फैसले लेने की मानसिक क्षमता नहीं है। जज ने कहा कि महिला इस बात का अंदाजा नहीं लगा पा रही है कि तलाक की स्थिति में पैसे और प्रॉपर्टी का क्या होगा।
आपको बता दें कि महिला संबंधित कोर्ट का यह निर्णय ब्रिटेन की सोशल सर्विस काउंसिल के फैसले की मांग की बाद आयी हैं। अदालत ने ब्रिटेन की जिस महिला के बारे में फैसला सुनाया है उसकी उम्र 69 साल है। बता दें कि महिला एक केयर होम में रहती है और वहीं रहने वाले एक व्यक्ति से महिला का जुड़ाव हो गया है।