मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में कोरोना के चलते सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक खुलने वाली दुकानों में पब्लिक डिस्टेस पर बरती सावधानी बरती जा रही है, दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन का घोषणा किया जिसके बाद लोगों से लगातार घरों में ही रहने की अपील की जा रही है और साथ ही कहा जा रहा है कि जरुरत की चीजें जैसे पहले मिल रही थी वैसे ही अब भी मिलेंगी। लेकिन मसूरी से खबर है कि, लॉकडाउन के चलते विधानसभा धनोल्टी के थत्यूड़ बाजार में ओवर रेटिंग पर सामान बेचा जा रहा है।
हर एक जरूरतमंद सामान के दाम आसमान छू रहे हैं, व्यापारी आम लोगों को गुमराह कर महंगा सामान बेच रहे हैं। लोगों को गुमराह करते हुए व्यापरी सप्लाई न आने का बहाना बना रहे हैं।
प्रसासन के निर्देशों का धज्जियां उड़ाते हुए किसी भी दुकानदार ने रेट लिष्ट नहीं लगाया है। यहां तक कि कुछ दिनों पहले 10 रुपये किलो बिकने वाला आलू को व्यापारी अब 30 रुपये प्रती किलो बेच रहे हैं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।