टिड्डी दल के हमले का खतरा यूपी को जिले अलीगढ़ पर भी मंडराने लगा है। बतादें कि, आगरा के रास्ते टिड्डियां अलीगढ़ पहुंच सकती हैं। कृषि विभाग को मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देरशाम दल आगरा से 45 किमी दूर जंगल में रुक गया है। हवा का रुख टिड्डियों का नया ठिकाना तय कर रहा है।
आगरा के पास जमाया डेरा
पाकिस्तान से आई टिड्डियां अब अलग-अलग दिशाओं में उड़ रही हैं। जैसे कि, सतना, छतरपुर, झांसी की ओर टिड्डियों का झुंड देखा गया है। एक दल मंगलवार दोपहर को राजस्थान के ङ्क्षहडन सिटी के निकट नजर आया। शाम सात बजे तक ये दल जंगल में रुक गया। दरअसल, ये जंगल आगरा से करीब 45 किमी दूर है। कृषि विभाग ने अलीगढ़ में भी किसानोंं को सतर्क किया है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि टिड्डी दल आगरा होते हुए अलीगढ़ में प्रवेश कर सकता है।