1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. फार्म हाउस के टॉयलेट में 7 घंटे तक कैद रहे तेंदुए और कुत्ता, फिर क्या हुआ…

फार्म हाउस के टॉयलेट में 7 घंटे तक कैद रहे तेंदुए और कुत्ता, फिर क्या हुआ…

By: Amit ranjan 
Updated:
फार्म हाउस के टॉयलेट में 7 घंटे तक कैद रहे तेंदुए और कुत्ता, फिर क्या हुआ…

नई दिल्ली : कमरे में 7 घंटे कहना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जब कोई टॉयलेट रूम में 7 घंटों तक कैद हो जाएं, तो सोचिये उस पर क्या बितेगा। हालांकि यहां कोई और नहीं एक तेंदुआ और एक कुत्ता फॉर्म हाउस के टॉयलेट रूम में कैद हो गये। अब आप सोच रहें होंगे कि उस तेंदुए ने उस कुत्ते को मार दिया होगा, और वो वहीं कमरे होगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, तो फिर क्या हुआ…

आपको बता दें कि ये चौंकाने वाला मामला कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले का है। जहां एक तेंदुआ (Leopard) एक आवारा कुत्ते (Dog) का पीछा करते हुए एक फार्म हाउस के टॉयलेट में घुस गया। इसे देखकर फॉर्म हाउस के कर्मचारी ने शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया और ताला लगा दिया। इसके बाद दोनों टॉयलेट में फंस गए। इसके बाद कर्मचारी ने इस घटना की सूचना वन विभाग कर्मियों को दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कर्मियों ने तेंदुए और कुत्ते को निकालने का प्रयास शुरू किया। हालांकि इस दौरान जो उन्होंने देखा वो काफी हैरान करने वाला था। दरअसल वन विभाग कर्मियों ने तेंदुए को कैद करने के लिए कमरे के बाहर एक पिंजड़ा लगा रखा था, जिससे वो तेंदुए को कैद कर सकें। फिर भी वो तेंदुआ बाहर नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने टॉयलेट रूम के शेड को हटाकर उस पर जाल बिछा दिया, जिससे वे उसे पकड़ सकें। लेकिन वो वन विभाग कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ।

इसके बाद उन्हें अंदेशा हुआ कि शायद इस तेंदुए ने उस कुत्ते को मार डाला, लेकिन जब वे कमरे में गये तो भी जिंदा था। डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स वी करिकालन के अनुसार वन विभाग के कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत की और तेंदुए को निकालने का प्रयास किया गया। इसके लिए शौचालय के बाहर एक पिंजरा रखा गया था और चारों ओर जाल फैलाया गया, लेकिन तेंदुआ बाहर नहीं निकल रहा था।

वन विभाग के कर्मियों ने शौचालय की छत पर लगे शेड को हटाकर जाल बिछाया था, लेकिन तेंदुआ लोगों को चकमा देकर वहां से भागने में कामयाब रहा। हालांकि, राहत की बात रही कि इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ।

वन विभाग के कर्मचारी करिकालन ने बताया कि तेंदुए के बाहर निकलने के बाद कुत्ता भी बाहर निकल आया और वह पूरी तरह ठीक था। उन्होंने बताया कि, ‘दरवाजा बंद किए जाने के कारण दोनों घबरा गए थे, इसलिए उनके बीच कोई संघर्ष नहीं हुआ। बता दें कि ये घटना दक्षिण कन्नड़ जिले के बिलिनेले गांव के कैकम्बा में रेप्पा के फार्म हाउस में घटी, जो किडू रिजर्व फॉरेस्ट के किनारे पर है और इलाके का बड़ा हिस्सा वन क्षेत्र है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...