उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों का चुनाव परिणाम लगभग जारी हो गया है। इनमें से कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है। बरेली-मुरादाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी के हरीश सिंह ढिल्लों चुनाव जीत गए हैं। ढिल्लो ने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के संजय मिश्र को 4864 वोटों से मात दी है। ढिल्लों को कुल 12827 मत मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजय मिश्र को 4864 वोट मिले हैं।
भारतीय जनता पार्टी का दूसरा प्रत्याशी मेरठ सीट से विजय हुआ है। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री चंद्र शर्मा चुनाव जीत गए हैं। श्रीचंद को कुल 4184 वोटों की बढ़त मिली है। इसके साथ ही मेरठ सीट पर पिछले 48 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया है।
बात अगर झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक सीट की करें तो यहां भी भारतीय जनता पार्टी के यज्ञदत्त शर्मा चुनाव जीत गए हैं। यज्ञदत्त शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के मान सिंह को हरा दिया है।
वाराणसी में शिक्षण खण्ड निर्वाचन क्षेत्र सीट पर भारतीय जनता पार्टी की स्थिति काफी खराब है यह समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव देर रात तक करीब 600 मतों से आगे थे। तब तक उन्हें 5853 वोट मिल चुके थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद मिश्र को 5232 वोट मिले थे। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के चेत नारायण सिंह तीसरे नंबर पर चल रहे थे जिन्हें महज 4000 वोट ही मिले थे।
आगरा-अलीगढ़ खंड शिक्षक विधायक सीट पर सपा और भाजपा को पीछे छोड़ते हुए निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल चुनाव जीत चुके हैं। आकाश अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 2113 वोटों से मात दी है।
वही इस सीट पर पिछले 24 साल से राज कर रहे शर्मा गुट प्रत्याशी जगबीर किशोर जैन तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दे कि जगबीर किशोर इस सीट पर 1996 से लगातार जीत हासिल करते रहे हैं लेकिन इस बार लोगों ने उनको पसंद नहीं किया। वहीं चौथे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी गुमान सिंह को 2288 वोट मिले हैं जबकि पांचवें नंबर पर रहे समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हरेंद्र सिंह को 1509 वोट ही मिले हैं।